फरीदाबाद, मई 18 -- चंडीगढ़/फरीदाबाद, धनंजय चौहान। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य की नई औद्योगिक दिशा तय करने वाले बड़े फैसले लिए गए। कैबिनेट ने 10 नई औद्योगिक नीतियों को मंजूरी दी, जिनका उद्देश्य फरीदाबाद समेत पूरे हरियाणा को निवेश, रोजगार, डिजिटल तकनीक, हरित उद्योग और निर्यात के क्षेत्र में अग्रणी बनाना है। यह भी पढ़ें- हरियाणा के NCR वाले शहरों में अब सिर्फ EV-CNG गाड़ियां, रजिस्ट्रेशन टैक्स भी माफबैठक के अहम निर्णय बैठक में अवैध औद्योगिक क्षेत्रों को नियमित करने, एनसीआर में इलेक्ट्रिक और सीएनजी टैक्सियों को बढ़ावा देने तथा नूंह में शिक्षकों के खाली पद भरने जैसे अहम निर्णय भी लिए गए। इस दौरान फरीदाबाद नगर निगम में हुए 200 करोड़ रुपये के कथित घोटाले की जांच के निर्देश दिए गए।...