देहरादून, मार्च 3 -- हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में इस बार होली का एक अलग ही रंग देखने को मिला है। होली के हुड़दंग से दूर नई उड़ान भारत फाउंडेशन ने होली को सामाजिक समरसता, स्वच्छता और नशामुक्ति के संदेश के साथ मनाकर एक मिसाल पेश की। फाउंडेशन की ओर से किन्नर समाज के साथ होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। हरिद्वार नगर निगम की स्वच्छता की ब्रांड एंबेसडर सोनिया बुआ को आमंत्रित किया। शहर के निजी होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में फूलों और गुलाल से होली खेली गई। कार्यक्रम में नई उड़ान भारत फाउंडेशन की महिलाओं ने किन्नर समाज के सदस्यों को सम्मानित किया। इस दौरान सभी ने एक दूसरे के अनुभव साझा किए और समाज में समानता, स्वीकार्यता और आपसी प्रेम को मजबूत करने की बात कही। होली मिलन कार्यक्रम के बाद किन्नर समाज और फाउंडेशन से जुड़ी महिलाएं रानीपुर मोड़ और...