औरैया, जून 27 -- थाना परिसर स्थित पुलिस मैस में शनिवार सुबह लगी आग ने नवनिर्मित थाना भवन की फायर सेफ्टी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आग से मैस में रखा राशन, गैस चूल्हा, सिलेंडर, पंखे, लाइटें, दरवाजे समेत अन्य सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि आग सुबह के समय लगी, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। शनिवार सुबह करीब पांच बजे पुलिस मैस से धुआं और आग की लपटें उठती देख थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई। उस समय मैस में केवल एक फॉलोवर मौजूद था, जो समय रहते बाहर निकल आया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। क्षेत्राधिकारी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में गैस चूल्हे के पुराने पाइप से गैस रिसाव के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने के वास्तव...