नई इनोवा हाईक्रॉस फ्लेक्स हाइब्रिड इलेक्ट्रिक लॉन्च, E20 फ्यूल पर 22KM+ माइलेज; E85 पर भी दौड़ेगी
नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने अपनी ऑल-न्यू इनोवा हाईक्रॉस फ्लेक्स हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 19.99 लाख रुपए रखी है। नया मॉडल एक फ्लेक्स-फ्यूल इंजन के साथ सेल्फ-चार्जिंग स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम को जोड़ता है। साथ ही, यह E20 से E85 तक के इथेनॉल ब्लेंड पेट्रोल पर भी दौड़ सकती है। यह व्हीकल टोयोटा के TNGA 2.0-लीटर फ्लेक्स-फ्यूल इंजन द्वारा ऑपरेटेड है, जिस 5th जनरेशन के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक सिस्टम और ई-ड्राइव ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इसका पावरट्रेन 147 किलोवाट पर 197.13 HP का कम्बाइंड मैक्सिमम आउटपुट देता है। इसमें EV, ईको और पावर ड्राइविंग मोड भी मिलते हैं। टोयोटा ने कहा कि E20 फ्यूल का इस्तेमाल करने पर गाड़ी 22.58 Kmpl की फ्यूल इफिसियंसी देती है। ऑटो-चार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.