धनबाद, अप्रैल 27 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। कुसुंडा क्षेत्र के ईस्ट बसूरिया कोलियरी में प्रस्तावित नई आउटसोर्सिंग कंपनी को लेकर रेगुनी, बौआकला उत्तर व दक्षिण पंचायत के ग्रामीणों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। अपनी पुश्तैनी जमीन के बदले उचित मुआवजा और अधिकारों को लेकर ग्रामीणों ने संघर्ष की रणनीति तैयार कर ली है। रविवार को ईस्ट बसूरिया स्थित इंदिरा चौक के समीप जिप सदस्य मो. इसराफिल उर्फ लाला के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आसपास के सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। बैठक में मुखिया भीमलाल रजक, मुखिया प्रतिनिधि महेश रजक, पंसस शंकर रजक समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे। जिप सदस्य मो. इसराफिल ने स्पष्ट कहा कि यदि कंपनी ग्रामीणों के हक और अधिकारों की अनदेखी करती है तो आर-पार की लड़ाई होगी। यह भी पढ़ें- चलकरी में सोलर प्लांट से पहले सीसीएल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.