नई अमृत भारत ट्रेन थकाऊ यात्रा के साथ जेब पर भी डालेगी बोझ
धनबाद, अगस्त 21 -- धनबाद स्टेशन की झोली में आई नई अमृत भारत एक्सप्रेस भले ही धनबाद-एलेप्पी एक्सप्रेस पर पड़नेवाली बोझ को हल्का करेगी, लेकिन काटपाड़ी जानेवाले मरीजों के लिए नई अमृत भारत की यात्रा बोझिल होगी। काटपाड़ी की 44 घंटे 20 मिनट की थकाऊ यात्रा के साथ-साथ इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त किराए का बोझ पड़ने वाला है। 22 अगस्त से शुरू हो रही नई अमृत भारत एक्सप्रेस में धनबाद-एलेप्पी एक्सप्रेस की तुलना में काटपाड़ी जाने के लिए 315 रुपए और रांची-राउरकेला होकर चलने वाली पुरानी अमृत भारत एक्सप्रेस की अपेक्षा 235 रुपए अधिक किराया चुकाना होगा। 22 अगस्त से हर शनिवार और वापसी में कोयंबटूर से 25 अगस्त से हर मंगलवार को नई अमृत भारत एक्सप्रेस चलेगी।
नई अमृत भारत की दूरी धनबाद की सबसे लंबी दूरी की ट्रेन बनी नई अमृत भारत एक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.