रामगढ़, सितम्बर 21 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। शहर के सीसीएल खान बचाव केन्द्र नईसराय में सोमवार को 40वीं चार दिवसीय क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ हुआ। जिसमें सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों के कुल 13 रेस्क्यू टीम शामिल होंगे। यह प्रतियोगिता वर्ष में एक बार खान में आकस्मिक दुर्घटना होने के बाद रेस्क्यू टीम किस तरह से जान-माल का बचाव करता है, इसी का बेहतर प्रदर्शन हेतु इस प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाता है। इस प्रतियोगिता में सभी क्षेत्रों से आये रेस्क्यू टीम की रिपोर्टिंग एवं साथ ही साथ खान बचाव केन्द्र की अपनी टीम का रेस्क्यू रिले रेस का प्रतियोगिता कराया गया। जिसमें खान बचाव केन्द्र, रामगढ़, आरआरआर टी कथारा, एवं आर आर आर टी चूरी की टीम ने भाग लिया। मंगलवार को सितंबर को सभी क्षेत्रों से आये रेस्क्यू टीम विभिन्न प्रतियोगिता में भाग ...