रामपुर, मई 28 -- सैफनी। कैंटीन संचालक नईम की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्त में ले लिया है। पुलिस जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर सकती है। बता दें कि नईम के पिता मुरव्वत हुसैन की ओर से बिलारी थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी अफसर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल, लोकेशन और मृतक के करीबी संपर्कों को खंगाल रही है। जांच में दोस्ती, रंजिश और निजी संबंधों समेत कई पहलुओं को आधार बनाया गया है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी कई अहम तथ्य सामने आए हैं। उच्च अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के समलैंगिक संबंधों की बात भी सामने आई है, जिसके बाद पुलिस इस एंगल पर भी गंभीरता से जांच कर रही है।थाना प्रभारी अजय मिश्रा ने बताया कि तीन टीमें लगी हुई है। हत्याकांड के खुलासे के करीब पहुंच ग...