चंदौली, अप्रैल 1 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद शासन की ओर से किसानों से गेहूं की खरीद का लक्ष्य विभाग की ओर से दिया गया है। इस क्रम में 30 मार्च से गेहूं की खरीद शुरू है। अभी दो दिन भी नही हुआ कि नईबाजार क्रय केन्द्र समय से पूर्व बंद हो जाने से किसान परेशान है। किसान यूनियन के पदाधिकारी सहित किसानों ने क्रय केन्द्र प्रभारी पर मनमानी रवैये को लेकर विरोध जताया है। समस्या का समाधान नहीं होने पर आनदोलन की चेतावनी दिया है। किसानों का आरोप है कि बीते दिनों धान की खरीद में किसानों के साथ मनमानी किये जाने के कारण औने पौने दाम में धान की फसल को बेचना पड़ा। शासन की ओर से दो दिन पूर्व गेहू की खरीद क्रय केन्द्रों पर शुरू कराये जाने का निर्देश दिया गया। लेकिन क्रय केन्द्र प्रभारी के मनमानी के कारण किसान गेहूं की विक्रय को लेकर चिंतित है। किसान नेता मन...