गिरडीह, मार्च 14 -- हीरोडीह, प्रतिनिधि। खोरीमहुआ अनुमंडल कार्यालय के समीप स्थित नईटांड़ गांव में शुक्रवार को अचानक लगी भीषण आग से दो परिवारों के घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। इस आगलगी की घटना में लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई। हालांकि आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना स्व. काशी राम के पुत्र रामचंद्र राम तथा स्व. नारायण राम के पुत्र मनोज राम के घर में हुई। दोनों का घर एक-दूसरे से सटा हुआ था। बताया जाता है कि जैसे ही घर में आग लगी, घर के लोग जोर-जोर से चिल्लाने लगे। उनकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत करते हुए पेट्रोल पंप और बिजली चालित पंपों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि उस पर काबू नहीं...