नईं एलएचबी रेक से होगा स्पेशल ट्रेन का संचालन
भागलपुर, जुलाई 2 -- नवगछिया, निज संवाददाता। रानी कमलापति (भोपाल, मध्य प्रदेश) और अगरतला (त्रिपुरा) के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन का परिचालन अब नई एलएचबी रैक से किया जाएगा। ट्रेन सं 01665/66 रानी कमलापति-अगरतला स्पेशल में, रानी कमलापति से 23 जुलाई 2026 से तथा अगरतला से 26 जुलाई 2026 से एलएचबी रेक के साथ संचालन प्रारंभ होगा। एलएचबी रैक में चार जनरल कोच, पांच थ्री एसी कोच, एक इकोनॉमी कोच व दो सेकेंड एसी कोच व आठ स्लीपर कोच सहित कुल 22 कोच होंगें। एलएचबी कोच आधुनिक तकनीक से निर्मित होने के कारण अधिक सुरक्षित, आरामदायक एवं अपेक्षाकृत अधिक बर्थ की संख्या के अनुरूप हैं। इनमें बेहतर गुणवत्ता, कम कंपन, उन्नत ब्रेकिंग प्रणाली, उच्च सुरक्षा मानक तथा दुर्घटना की स्थिति में अपेक्षाकृत अधिक सुरक्षा उपलब्ध होती है। साथ ही इन कोचों में यात्रियों को अधिक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.