खगडि़या, मई 12 -- खगड़िया । नगर संवाददाता मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के नंहकू मंडल टोला बहियार में नदी किनारे उतारे जा रहे शराब को पुलिस ने जब्त कर लिया है। वहीं कार्रवाई में एक स्कॉर्पियो, एक ऑटो रिक्सा, पांच बाइक को भी जब्त किया गया है। हालांकि मौके का फायदा उठाते हुए कारोबारी भागने में सफल रहे। एसपी राकेश कुमार ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ती जारी करते हुए बताया कि कार्रवाई में 159.75 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिसको सूचना मिली कि शराब की बड़ा खेप आया हुआ है। इसके बाद पुलिसने कार्रवाई के लिए जाल बिछाया और सफलता हाथ लगी। यह भी पढ़ें- नंहकू मंडल टोला बहियार से 160 लीटर विदेशी शराब बरामद कार्रवाई में थानाध्यक्ष अमरजीत प्रताप सिंह, एसआई गौतम कुमार, एएसआई अनिल कुमार सिंह, पीटीसी सुभाष कुमार आदि शामिल थे। यह भी पढ़ें- खे...