नई दिल्ली, जून 6 -- हीरो मोटोकॉर्प ने कन्फर्म किया है कि वह अगले एक-दो साल में अपने सभी टू-व्हीलर्स के फ्लेक्स-फ्यूल वर्जन लाने की योजना बना रही है। अपने मौजूदा पोर्टफोलियो के E85-कम्पैटिबल वर्जन लॉन्च करने के अलावा, कंपनी पुराने BS6 टू-व्हीलर्स के लिए E85 रेट्रोफिट किट पर भी काम कर रही है। E85 का मतलब है पेट्रोल में 85% इथेनॉल का मिश्रण और सरकार कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम करने के लिए इसके इस्तेमाल को बढ़ावा दे रही है। दरअसल, हीरो अपने सभी टू-व्हीलर्स के फ्लेक्स-फ्यूल वर्जन लाने के लिए तैयार है, लेकिन वह ऐसा तभी करेगी जब इथेनॉल की सप्लाई और उपलब्धता बढ़ेगी। कंपनी का यह भी कहना है कि इन्हीं मॉडल्स को E100-कम्पैटिबल बनाने के लिए फिर से इंजीनियर किया जा सकता है। कंपनी ने पहले ही फ्लेक्स-फ्यूल के सेक्टर में कदम रख दिया है। हाल ही में अप...