नई दिल्ली, जनवरी 24 -- टाटा मोटर्स की कैलेंडर ईयर 2025 सेल्स में कई चौंकड़े वाले बदलाव देखने को मिले। दरअसल, बीते साल जिन टॉप-10 को सबसे ज्यादा खरीदा गया उसमें टाटा की नेक्सन और पंच दोनों शामिल हैं। हालांकि, इनके सेल्स के बीच बड़ा अंतर देखने को मिला। दरअसल, कैलेंडर ईयर 2024 में पंच देश की नंबर-1 कार बनकर सामने आई थी। ये 2 लाख यूनिट से ज्यादा बिकने वाली इकलौती कार भी थी। हालांकि, बीते साल यानी CY 2025 में ये पहली पोजीशन से बड़ी गिरावट के साथ 10वें नंबर पर आ गई। दोनों के बीच 27,059 यूनिट का अंतर रहा। कैलेंडर ईयर 2025 में टाटा नेक्सन की 2,00,561 यूनिट बिकीं। जबकि कैलेंडर ईयर 2024 में इसकी 1,61,611 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 38,950 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे सालाना आधार पर 24.10% की ईयरली ग्रोथ मिली। वहीं, टॉप-10 में इसे तीसरी पोजीशन मिली। दूसर...