रांची, जून 19 -- झारखंड राज्यसभा चुनाव का परिणाम केवल दो सांसदों के चुनाव का परिणाम नहीं है। यह विधानसभा के भीतर राजनीतिक रिश्तों, गठबंधन प्रबंधन, भरोसे और रणनीतिक कौशल की भी परीक्षा थी। चुनाव से पहले तक तस्वीर साफ दिख रही थी। 56 विधायकों वाले इंडिया गठबंधन के पास दोनों सीटें जीतने के लिए जरूरी संख्या मौजूद थी। मुख्यमंत्री आवास में बैठकें हुईं, मॉक पोल कराया गया, विधायकों को मतदान की तकनीकी जानकारी दी गई और सार्वजनिक रूप से एकजुटता का दावा किया गया। लेकिन नतीजों ने इस दावे पर सवाल खड़े कर दिए। झामुमो के बैद्यनाथ राम का जीतना अपेक्षित था। असली मुकाबला दूसरी सीट पर था, जहां कांग्रेस के प्रणव झा और एनडीए समर्थित निर्दलीय परिमल नथवानी आमने-सामने थे। परिणाम आया तो नथवानी 28 वोट लेकर जीत गए और कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा 20 वोट पर सिमट गए। यहीं...