प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 21 -- बारात से लौटने के बार रानीगंज कस्बे के बीठलपुर वार्ड में गैराज के बाहर नंबर प्लेट लगा रहे चालक की कार से कुचलकर मौत हो गई। जबकि कार चालक रिटायर बीडीओ घायल हो गए। पुलिस ने कार कब्जे में ले लिया। घायल बीडीओ को ट्रामा सेंटर ले जाया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना सोमवार रात की है। रानीगंज थाना क्षेत्र के पूरे महंथ रामगढ़ निवासी 60 वर्षीय जगदीश गिरि होमगार्ड की नौकरी छोड़कर बोलेरो खरीदकर चलाने लगा। वह सोमवार रात शादी से लौटा तो उसकी बोलेरो की नंबर प्लेट टूट गई थी। मंगलवार पूर्वान्ह करीब 11 बजे वे बोलेरो लेकर रानीगंज आया। यह भी पढ़ें- परसाखेड़ा में डिवाइडर से टकराई ईको कार, एक की मौत, छह घायल यहां लखनऊ वाराणसी हाईवे किनारे बीठलपुर में बोलेरो खड़ी कर खुद नंबर प्लेट लगाने लगा। तभी वाराणसी की ओरसे आ...