नोएडा, जुलाई 10 -- नोएडा। निजी वाहनों की नई सीरीज यूपी 16एफयू के आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों की नीलामी के परिणाम शनिवार को जारी हो जाएंगे। आवेदक www.parivahan.gov.in पर शाम छह बजे नतीजे देख सकेंगे। जो लोग बोली के बाद भी नंबर नहीं खरीदेंगे, उनकी पंजीकरण राशि जब्त हो जाएगी। नीलामी के बाद बचे नंबरों को रविवार से लोग पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर बुक कर सकेंगे। यह भी पढ़ें- Noida News: नीलामी के नतीजे कल जारी होंगे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...