नंबर के साथ ही डीलर देंगे वाहन की डिलीवरी
वाराणसी, मार्च 17 -- वाराणसी। नवरात्र में वाहनों की ज्यादा बिक्री होती है। महमूरगंज स्थित एजीआर शोरूम में मंगलवार को वाराणसी ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें नंबर के साथ ही ग्राहकों को वाहन डिलीवरी देने का फैसला किया गया। एसोसिएशन अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि यातायात नियमों के तहत बिना पंजीयन के कोई वाहन सड़क पर दिखाई नहीं पड़ना चाहिए। कोई भी वाहन बिकने के साथ तत्काल पंजीयन शुल्क की रसीद कट जाती है। नंबर भी आवंटित हो जाता है लेकिन हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट आने में चार-पांच दिन लगते हैं। ऐसे में वाहन बिक्री और नंबर आवंटित होने के साथ वैकल्पिक व्यवस्था के तहत वाहनों के आगे-पीछे नंबर लिखा जाएगा। बैठक में उपाध्यक्ष उदय राज सिंह, महासचिव राजीव खुराना, कोषाध्यक्ष प्रभंजन चंद्रा, वरिष्ठ सदस्य दिनेश गुप्ता, अतुल जाला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.