शाहजहांपुर, मार्च 23 -- खुटार। कस्बा के मोहल्ला कोट निवासी रीता देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 19 मार्च को उसका पुत्र कृष्णा मिश्रा कस्बा के मोहल्ला पूर्वी गढ़ी निवासी अपने मौसेरे भाई हिमांशु तिवारी के साथ मलिका गांव गया था। वापस आते समय शाम 7 बजे खुटार बंडा रोड पर पैट्रोल पंप के पास हिमांशु तिवारी बाइक सड़क किनारे खड़ी करके लघुशंका के लिए चला गया। उसका पुत्र बाइक के पास खड़ा था। खुटार की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक चालक ने कृष्णा मिश्रा व बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा व बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। घायल कृष्णा मिश्रा की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे में आईं चोटों के कारण कृष्णा मिश्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बाइ...