नोएडा, अगस्त 18 -- नोएडा। निजी वाहनों की नई सीरीज यूपी16एफडब्ल्यू के आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों की दूसरी बार की नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं। वाहन मालिक परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर पंजीकरण कर सकते हैं। परिवहन विभाग के अनुसार पहली बार की नीलामी के नतीजे जारी हो चुके हैं। इसके बाद बचे आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों के लिए मंगलवार से पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया शुक्रवार तक चलेगी। इसके बाद नंबरों की बोली लगेगी, जो कि तीन दिन तक चलेगी। शनिवार शाम छह बजे वाहन मालिक परिवहन विभाग की वेबसाइट पर नीलामी के नतीजे देख सकेंगे। इसके बाद, जितने नंबर बचेंगे, उन्हें पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर वाहन मालिक बुक कर सकेंगे।-----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...