नोएडा, जनवरी 22 -- नोएडा। निजी वाहनों की नई सीरीज यूपी 16एफएल के आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों की दूसरी बार की नीलामी के नतीजे शुक्रवार को जारी होंगे। वाहन मालिक परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर नीलामी के नतीजे देख सकेंगे। शनिवार से बचे आकर्षक और अति आकर्षक नंबर पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर बुक होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...