वाराणसी, अप्रैल 9 -- वाराणसी। शुद्धाद्वैत जप-यज्ञ समिति ने गुरुवार को चौखंबा स्थित वल्लभगीता श्रीकृष्ण भवन बेटी जी मंदिर में गोस्वामी कल्याणराय की अध्यक्षता में महाप्रभु श्रीवल्लभाचार्य प्राकट्य महोत्सव का आयोजन किया। श्रीमदभागवत कथामृत में वैष्णोजनों का समूह नंद महोत्सव में आनंद रस से सराबोर हो गया। पं. चंदनकृष्ण शास्त्री ने व्यासपीठ से कहा कि बल्लवाचार्य स्थापित पुष्टिमार्ग का आधार भगवान श्रीकृष्ण की सेवा गृहस्थाश्रम में रहते हुए भी भगवान को पाया जा सकता है। भगवान को प्रसन्न भी किया जा सकता है। महाप्रभु ने वैष्णव के घर-घर में भगवान श्रीकृष्ण की सेवा का अधिकार ब्रह्म-संबंध की दीक्षा से प्रदान किया। अध्यक्षता करते हुए गोस्वामी कल्याण राय महाराज ने कहा कि वैष्णवों को निरंतर भगवत नाम, जप, संकीर्तन, सेवा, सत्संग, गीता और भागवत का स्वाध्याय क...