बहराइच, जून 25 -- फखरपुर, संवाददाता। दुजाईपुरवा गांव में संगीतमय श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ चल रही है। पांचवें दिन के कथाव्यास आचार्य रमेश चंद्र शास्त्री ने नंद महोत्सव की कथा सुनाई। जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव, नंद बाबा के आनंद और ब्रजवासियों के उल्लास का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान प्रस्तुत प्रसंगों ने श्रोताओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। व्यास पीठ से भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, नंदोत्सव तथा भक्तों के प्रति उनकी करुणा का वर्णन किया गया। मधुर भजनों और संगीतमय प्रस्तुति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु कथा श्रवण करते हुए भाव-विभोर दिखाई दिए तथा जयकारों से पूरा पंडाल गुंजायमान हो उठा। कथा के अंत में आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। मुख्य यजमान संजय वर्मा व उनकी मात...