नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की से गूंजा महोत्सव
नवादा, सितम्बर 6 -- शहर के वीआईपी कॉलोनी स्थित इस्कॉन नवादा परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के वातावरण में भव्य रूप से मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के अवसर पर आयोजित महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन के दौरान करीब एक हजार श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए तथा महाप्रसाद ग्रहण किया। देर रात तक मंदिर परिसर भक्तों से गुलजार रहा और पूरा वातावरण कृष्णभक्ति से ओतप्रोत रहा। महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण को विविध प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। इस अवसर पर छप्पन भोग भी लगाया गया। विशेष अभिषेक, पूजा-अर्चना और महाआरती में श्रद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.