सहारनपुर, जुलाई 9 -- नानौता श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन शुक्रताल धाम से पधारे कथाव्यास गौरक्षक पुष्कर श्री कृष्ण के द्वारा रघुकुल वर्णन राम जन्म, यदुकुल वंश का वर्णन श्री कृष्ण जन्मोत्सव का वर्णन किया गया। कथा सुन श्रद्धालुगण भाव विभोर हो गए। श्रीकृष्ण जन्म की कथा का वर्णन करते हुए व्यास जी ने बताया कि कंस की कारागार में वासुदेव- देवकी के भादो मास की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। उनका लालन-पालन नंदबाबा के घर में हुआ था। इसलिए नंदगांव में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। श्रीकृष्ण ने अत्याचारी कंस का वध करके पृथ्वी को अत्याचार से मुक्त किया और अपने माता-पिता को कारागार से छुड़वाया। कृष्ण जन्म की खुशी में कथा स्थल को विशेष रूप से सजाकर माखन मिश्री का प्रसाद वितरण किया गया तथा भक्तों ने नाच कूदक...