शाहजहांपुर, मार्च 18 -- स्वामी नंद किशोर आचार्य बाल विद्यालय में बच्चों ने ईद मिलन समारोह हर्षोल्लास से मनाया। एक दूसरे को ईद की शुभकामनाएं दीं।शिक्षकों ने ईद के त्योहार पर प्रकाश डाला। विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों और आकर्षक सजावट से सजाया गया। पारंपरिक वेशभूषा में बच्चे विद्यालय पहुंचे। एक-दूसरे को गले मिलकर ईद मुबारक कहा। हेड सीमा परवीन ने कहा सभी त्योहार भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हैं। ईद का त्योहार प्रेम, भाईचारे के साथ रहने और एक दूसरे की मदद करने की सीख देता है। आयोजन में स्टाफ का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.