अलीगढ़, मई 13 -- अलीगढ़। मानिक चौक में श्रीमद् भागवत कथा चल रही है। कथा के चौथे दिन मंगलवार को कथा बाल व्यास वृंदा किशोरी ने भगवान श्रीराम व श्रीकृष्ण के जन्म की बाल लीलाएं सुनाई। कथा सुन भक्त भाव विभोर हो गए। इस दौरान नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की पर जमकर जयकारे लगे। इन जयकारों से नंदोत्सव में चार चांद लग गए। भगवान वामन अवतार, राजा बलि की कथा का श्रवण कराया। यजमान अनिल कुमार, शशि ने खिलौने, टॉफी, बिस्किट वितरित किए। भगवान की आरती की। नंद उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। सभी भक्तों ने जमकर नृत्य किया। यह भी पढ़ें- बाल कृष्ण का प्रसंग सुनकर झूम उठे श्रोता कथा में लक्ष्मी नारायण, कृष्णा गुप्ता, राकेश स्क्रैप, हृदेश, पप्पू, कुलदीप, झमन, राजू, वीरेश, संजय, श्याम, बाल किशन उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की...