घाटशिला, जून 4 -- जादूगोड़ा, संवाददाता। यूसील तुरामडीह विस्थापित समिति के कोषाध्यक्ष मोटाई दिग्गी ने नंदूप गांव के नाम पर कंपनी में राजनीति किए जाने का आरोप लगाते हुए इसे तत्काल बंद करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपने निजी हितों के लिए गांव का नाम इस्तेमाल कर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं, जिसे विस्थापित समिति बर्दाश्त नहीं करेगी। बुधवार को तुरामडीह में आयोजित एक बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि विगत दिनों नंदूप गांव का नाम लेकर यूसील के गेट को जाम किया गया था। इस आंदोलन में यूसील कर्मी समेत कुछ अन्य लोग शामिल थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि कर्मी विस्थापित समिति के सदस्य नहीं हैं और न ही गेट जाम कार्यक्रम में समिति की कोई आधिकारिक भूमिका थी।मोटाई यह भी पढ़ें- तोपा परियोजना में ई-आक्शन कोयले को हाइवा से ढुलाई करने का विरोध दि...