प्रयागराज, मार्च 23 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की रज्जू भैया नगर प्रयाग दक्षिण भाग की नंदी शाखा का वार्षिकोत्सव रविवार को मनाया गया। भगवा ध्वज को प्रणाम करने के बाद स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में योगासन एवं व्यायाम किया। मुख्य वक्ता भूपेंद्र ने संगठन के इतिहास का संक्षिप्त परिचय दिया। मुख्य शिक्षक शैलेंद्र, सेवानिवृत्ति अपर जिला जज प्रशांत कुमार चटर्जी, राजकुमार, चंद्र प्रकाश, राजेश कुमार शर्मा, रविनाथ, सुनील, हेमंत ,जगजीत, डीके खन्ना आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...