सहारनपुर, अगस्त 9 -- बस स्टैंड पर रविवार को दो शिवभक्त नंदी के स्वरूप में सजी बाइक से हरिद्वार के लिए रवाना हुए तो लोगों की भीड़ जुट गई। अजय शर्मा और सागर कुमार एलईडी लाइटों से सजी बाइक पर गंगाजल लेने निकले। बाइक को सफेद फर, गुलाबी रोशनी वाले सींग, लाल चमकती आंखों और नीली एलईडी से सजाया गया था। दोनों ने भगवा वस्त्र और सिर पर शेर के मुखौटे पहन रखे थे। मंदिर से निकलते ही 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयकारे गूंजने लगे। रास्ते में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा की, जबकि बच्चों और राहगीरों ने सेल्फी ली। मंदिर पुजारी सुभाष शर्मा ने बताया कि दोनों हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटेंगे और बाला सुंदरी देवी मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। यह भी पढ़ें- कांवड़ -- बोलबम के उद्घोष के साथ गंतव्य को बढ़ रहे शिवभक्त कांवड़िया रात में बाइक की रोशनी आकर्षण क...