नंदी की प्रतिमा 18 महीने में बनकर होगी तैयार
मोतिहारी, जुलाई 14 -- कल्याणपुर, निसं। अयोध्या में शिल्पकार पद्मश्री अरुण योगीराज ने भगवान रामलला की मूर्ति बनाई थी, उन्हीं को विराट रामायण मंदिर परिसर कैथवलिया में नंदी जी की मूर्ति निर्माण का जिम्मा सौंपा गया है। नंदी भगवान की 18 फीट ऊंची मूर्ति का निर्माण 18 महीने में पू्रा किया जाएगा। महावीर मंदिर न्यास बोर्ड के सचिव सायण कुणाल ने बताया कि मंदिर में स्थापित होने वाले अन्य मूर्तियों के निर्माण की बात भी अरुण योगीराज से चल रही है। मंदिर परिसर में गणेश मंडपम, राम दरबार, दुर्गा मंदिर का निर्माण होना है। जिसमें स्थापित होने वाली मूर्ति का निर्माण किया जाना है। नंदी जी की मूर्ति के लिए ब्लैक ग्रेनाइट पत्थर तामिलनाडु से लाया जायेगा। योगीराज को पूर्व में भी दो जगह नंदी जी की मूर्ति बनाने का अनुभव है। इनकी एक टीम है जो मूर्ति निर्माण के लिए रि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.