चंदौली, अप्रैल 11 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खण्ड के मसाई में चल रही सप्त दिवसीय श्रीशिव महापुराण कथा में श्री शिवम शुक्ल जी महाराज ने सातवें दिवस में भगवान शिव के अवतारों की कथा को सुनाया महाराज जी ने कहा नंदीश्वर अवतार भगवान शिव का ही एक अवतार है इनके पिता का नाम था शिलादमुनि एक बार शिलादमुनि ने बड़ा कठोर तप किया देवराज इंद्र उनके सामने प्रकट हुए इंद्र ने कहा वरदान मांगिए क्या चाहते है आप? शिलादमुनि ने कहा मुझे ऐसा पुत्र दीजिए जो अमर हो, इंद्र ने कहा मुनि ऐसा पुत्र तो भगवान शिव ही दे सकते है मेरी सामर्थ्य भी है इसलिए आप भगवान शिव को प्रसन्न कीजिए शिलादमुनि ने भगवान शिव की तपस्या की भगवान शिव प्रकट हो गये शिव जी ने कहा हे मुनि मांगिए आपको क्या चाहिए..?शिलादमुनि ने कहा मैं आपके जैसा ही पुत्र चाहता हूं..हे मुनि मै ही तुम्हारा बेट...