गोरखपुर, फरवरी 28 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे सीनियर सेकेंडरी स्कूल का वार्षिकोत्सव गुरुवार को उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल रहे। उन्होंने छात्र-छात्राओं द्वारा लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी मनोज कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय की वार्षिक पत्रिका 'फ्रेगरेंस' का विमोचन भी किया गया। विभिन्न शैक्षिक एवं शिक्षणेत्तर गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने सोलर सिस्टम, स्वचालित कार, हाइड्रोलिक ब्रिज और मैग्नेटिक ट्रेन जैसे विज्ञान मॉडलों का अवलोकन कर विद्यार्थियों की सराहना की। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों...