गोंडा, अप्रैल 2 -- नवाबगंज, संवाददाता। नंदिनीनगर महाविद्यालय में व्यक्तित्व विकास एवं शारीरिक प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई। शिविर के पहले दिन प्रतिभाग कर रहे सभी युवा छात्र-छात्राओं ने उत्साह और ऊर्जा के साथ योग सहित विभिन्न शारीरिक गतिविधियों का प्रशिक्षण प्राप्त करना शुरू किया। आयोजकों ने बताया की प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य देवीपाटन मंडल के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के उन विद्यार्थियों को अवसर प्रदान करना है, जिनकी रुचि खेल, व्यायाम, तैराकी एवं अन्य शारीरिक गतिविधियों में है। इस दौरान प्रतिभागियों को निर्धारित समयावधि में व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे शारीरिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बन सकें। शिविर की विशेषता यह है कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थी न केवल स्वयं का विकास करेंगे, बल्कि अप...