नंदा गौरा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 नवंबर तक
चम्पावत, अगस्त 22 -- चम्पावत। नंदा गौरा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी पीसी बृजवाल ने बताया कि 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। बताया कि कन्या शिशु के जन्म पर 11 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी। 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर स्नातक या डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाली अविवाहित बालिकाओं को 51 हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। बताया कि बालिका के जन्म से छह माह के भीतर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.