देहरादून, जून 30 -- प्रदेश के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को प्रेमनगर स्थित नंदा की चौकी के पास (टौंस नदी) पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि पुल का 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने कहा कि अगले 10 दिनों के भीतर इस पुल को आमजन के लिए खोल दिया जाएगा। पिछले दिनों बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हुए इस पुल का पुनर्निर्माण लोनिवि और एनएचएआई की ओर से संयुक्त रूप से 16 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- नंदा की चौकी पुल दस दिन में जनता के लिए खुलेगा : महाराज लोनिवि मंत्री ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर इस बार ओपन फाउंडेशन के बजाय अत्यधिक सुरक्षित 'वेल फाउं...