बिहारशरीफ, दिसम्बर 31 -- हरनौत, निज संवाददाता। चेरो ओपी क्षेत्र के नंदा बिगहा गांव से चोरों ने खलिहान से 125 मन धान चुरा लिया। पीड़ित किसान सीताराम सिंह ने बताया कि उन्होंने पट्टे पर लेकर खेती की थी। धान को खलिहान में रखा था। गुरुवार की सुबह खलिहान पहुंचे तो धान गायब था। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे गये। ओपी प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...