अंबेडकर नगर, जुलाई 29 -- अम्बेडकरनगर। नंदबाबा दुग्ध मिशन के तहत मुख्यमंत्री स्वदेशी गो संवर्धन योजना के आवेदकों का चयन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में ई-लाटरी के माध्यम से किया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा.अरविन्द कुमार सिंह ने बताया कि योजना के तहत जनपद में कुल 161 लाभार्थियों ने आवेदन किया था। इसमें सत्यापन के दौरान कुल 154 आवेदक पात्र पाए गए। योजना में कुल 14 पुरुष व 14 महिलाओं को मिलाकर 28 पात्रों का चयन किया गया। चयनित पात्र लाभार्थियों द्वारा प्रदेशके बाहर से भारतीय नस्ल की साहीवाल गीर हरियाणा थारपारकर नस्ल की दो गायों को खरीद कर लाना होगा। इन गायों का बीमा किया जाएगा। लाभार्थियों द्वारा सभी आवश्यक प्रपत्र उपलब्ध कराने पर सत्यापन के दौरान सही पाए जाने पर एक गाय पर अधितम 40000 रुपए का अनुदान देय होगा।

हिंदी हिन...