कटिहार, अक्टूबर 4 -- समेली,एक संवाददाता। पोठिया थाना क्षेत्र के चांदपुर में नंदन यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बिहार एसटीएफ की विशेष टीम और कटिहार जिला पुलिस ने शनिवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए चांदपुर बहियार में छापेमारी कर चांदपुर निवासी अरुण यादव के पुत्र संजय कुमार को गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: हथियार व गोली के साथ तीन बदमाश गिरफ्तारगिरफ्तारी कीDetails तलाशी में उसके पास से एक देसी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान उसके चांदपुर बहियार में मौजूद होने की सूचना मिली। सूचना पर एसटीएफ और जिला पुलिस की टीम ने बहियार की घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बरामद हथियार और कार...