बागेश्वर, अप्रैल 6 -- शामा बाजार से शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन लगातार जारी है। नंदन सिंह की भूख हड़ताल दूसरे भी जारी रहा। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में शराब की दुकान कतई सहन नहीं किया जाएगा। जब तक यहां से दुकान नहीं हटती तब तक वह चुप नहीं रहेंगे। सोमवार की सुबह आंदोलन से जुड़े लोग रामलीला मैदान में पहुंचे। यहां नंदन सिंह ने अपनी भूख हड़ताल जारी रखी। लोगों ने कहा कि प्रशासन ने दो आंदोलनकारियों को जबरन उठाया है, लेकिन जनता इस मामले चुप नहीं रहेगी। जब तक शराब की दुकान को हटाया नहीं जाता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। क्षेत्र की महिलाओं को इसके लिए एक बार फिर से लामबंद किया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य विजया कोरंगा ने कहा कि नशा समाज को अंदर से खोखला कर रहा है। उन्होंने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृति पर चिं...