देवघर, अक्टूबर 4 -- देवघर कार्यालय संवाददाता शारदीय नवरात्र के बाद एकादशी तिथि पर शुक्रवार को श्री कृष्णापुरी सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की भव्य प्रतिमा का विसर्जन बड़ी श्रद्धा के साथ नम आंखों से नंदन पहाड़ स्थित पूर्वी तालाब में किया गया। इस विशेष अवसर पर समिति अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, आकाश सिंह, बिहारी सिंह, सुनील सिंह, सुकेश सिंह, ऋषिकेश सिंह, ऋषि सिंह, पिंटू सिंह, दिलकुश तथा मोहल्ले के हजारों निवासी और भक्तगण उपस्थित थे। यह विसर्जन कार्यक्रम न केवल धार्मिक महत्व का प्रतीक था, बल्कि सामुदायिक एकता और श्रद्धा का भी प्रतीक रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.