देवघर, जनवरी 26 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर थाना पुलिस ने देर रात नंदन पहाड़ क्षेत्र में नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री की सूचना पर छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में कुछ असामाजिक तत्व नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देर रात इलाके को घेराबंदी कर जांच शुरू की। हालांकि, पुलिस की गाड़ी को मौके पर आता देख नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री में संलिप्त लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। अचानक हुई कार्रवाई के कारण पुलिस को मौके से कोई नशीला पदार्थ बरामद करने में सफलता नहीं मिल सकी। इसके बावजूद पुलिस ने इलाके में काफी देर तक सघन तलाशी अभियान चलाया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनसे गहन पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.