बागेश्वर, सितम्बर 11 -- गरुड़। घांघली में राघवप्रेमी संगठन का विस्तार किया गया। जिसमें नंदन सिंह थापा अध्यक्ष, प्रकाश जोशी उपाध्यक्ष, अनिल थायत व गिरीश जोशी कोषाध्यक्ष, पंकज जोशी सचिव, कृष्णा गड़िया को मीडिया प्रभारी, गिरधर पांडेय को सर्वसम्मति से संचालक नियुक्त किया गया। साथ ही ग्राम प्रधान स्यालीस्टेट चंदन सिंह, क्षेपंस भिलकोट कपिल परिहार, नीरज गोस्वामी, पंकज रावत, गोविंद कबडोला, गिरीश थायत, कमल जोशी को सदस्य नियुक्त किया गया। संगठन के विस्तारक प्रमोद जोशी राघवप्रेमी ने कहा कि राम राज्य की कल्पना को लेकर संगठन का विस्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...