रांची, जुलाई 11 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। वन्य जीव आदान-प्रदान नियम के तहत भगवान बिरसा जैविक उद्यान ने छत्तीसगढ़ के नंदनवन जू रायपुर को एक जोड़ा हिमालय भालू और तीन जोड़ी साहिल सौंपे हैं। शनिवार को नंदनवन जू की टीम इन्हें लेने के लिए बिरसा जू पहुंची। पिछले वर्ष 25 जून को भगवान बिरसा जैविक उद्यान में नंदनवन जू से एक जोड़ा शेर लाया गया था। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) के निर्देश पर दोनों चिड़ियाघरों के बीच हुए समझौते के अनुसार शेर के बदले बिरसा जू को हिमालय भालू और साहिल देने थे। समझौते के तहत शेर अभय और शेरनी सवरी को उद्यान लाया गया था, जहां बाद में एक शावक का जन्म भी हुआ। एक जोड़ा हिमालय भालू के छत्तीसगढ़ जाने के बाद बिरसा जू में अब 10 हिमालय भालू रह गए हैं।समझौते के तहत हम लोग एक जोड़ा शेर पहले ही ले आए थे। इसके बदले में भालू और साह...