मथुरा, मई 9 -- उत्तर प्रदेश विधान परिषद की याचिका समिति के सभापति अशोक अग्रवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में नंदगांव से राजस्थान बार्डर सहार तक सड़क निर्माण, सांचौली तक सड़क चौड़ीकरण, आजनौंठ, विकास खण्ड नौहझील के ग्राम पंचायत सुल्तान पट्टी के निवासियों द्वारा सड़क मार्ग का निर्माण कराये जाने के सम्बन्ध में चर्चा हुई। इसके अलावा आशागढ़ी मौजा अरूआ विकास खण्ड मांट में 200 मीटर इण्टरलॉकिंग, नन्दगांव में बरसाना रोड से आश्वेसर मंदिर तक सड़क निर्माण, कुडवारा तहसील मांट के ग्राम में पानी के निकास एवं आम रास्ता पर पोखर तक इण्टरलॉकिंग कार्य कराये जाने सहित कई विकास योजना पर विचार हुए। सभापति ने बैठक में सभी कार्यों के टेंडर, वर्क-ऑर्डर, कार्य प्रारंभ की तिथि, कार्य पूर्ण होने की...