मथुरा, फरवरी 27 -- कस्बा बरसाना की लठामार होली देखने के बाद बुधवार शाम घर लौटते समय नंदगांव में आसेश्वर मंदिर के समीप बुधवार को कुंड में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में डूबने से दो दोस्तों की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से देर रात दोनों के शव निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम को भेज मामले की जांच में जुट गयी। बुधवार को मीना नगर कॉलोनी, कोसीकलां निवासी सक्षम (15), ऑफिसर कालोनी, कोसीकलां निवासी रवि (17) और कार्तिक बरसाना की लठामार होली देखने बुधवार को आये थे। होली देखने के बाद घर वापस लौटते समय तीनों आसेश्वर महादेव मंदिर के समीप स्थित कुंड में नहाने के लिये रुक गये। सक्षम और रवि कपड़े उतारकर कुंड में स्नान करने लगे, जबकि साथी कार्तिक बाहर खड़ा रहा। कुंड में गहरे पानी में जाने से दोनों किशोर डूबने लगे। उनके द्वारा बचाने...