बांदा, जून 14 -- कमासिन। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बबेरू तहसील का चुनाव रविवार को ब्लाक सभागार में निर्वाचन अधिकारी यूनुस खान व पर्यवेक्षक राकेश सिंह कछवाह की देखरेख में हुआ। नंदकिशोर वर्मा अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए। युनुश खान ने बताया कि बबेरू इकाई अध्यक्ष पद का चुनाव छह माह से लंबित था। कार्यवाहक के तौर पर अरुण कुमार मिश्रा संगठन का कार्य देख रहे थे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राहुल निगम, रामकिशोर यादव, भवानी दीन यादव, विनोद श्रीवास्तव, अरुण मिश्रा, शत्रुघ्न सिंह, रामकृपाल यादव, अजय शर्मा, शांतनु शुक्ला,पुष्पेंद्र, पंकज, धर्मेंद्र, पल्लवी गौतम, राधेश्याम गुप्ता आदि मौजद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...