फरीदाबाद, जून 7 -- फरीदाबाद,केशव भारद्वाज। गाजीपुर क्षेत्र में शनिवार सुबह मिले किशोर के शव की पहचान हो गई है। मृतक के परिजनों ने पुलिस के समक्ष कुछ लड़कों पर हत्या करने का शक जताया है। अपराध शाखा, डीएलएफ ने इस मामले में पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नंगला एंक्लेव पार्ट-दो निवासी 15 वर्षीय आकाश के रूप में हुई है। शुक्रवार को किशोर का जन्मदिन था। उसका रोहित नाम का दोस्त उसे घर से बुलाकर लेकर गया था। उसके बाद से वह वापस घर नहीं पहुंचा था।उसके परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए थे। शनिवार देर शाम तक भी किशोर नहीं पहुंचा था। यह भी पढ़ें- नाबालिग की पार्क में चाकू से गोदकर हत्या रविवार सुबह मृतक किशोर के पिता छोटे लाल अपने परिवार के साथ पुलिस थाने पहुंच गए। पुलिस से उन्हें पता चला कि किसी किशोर का शव गाजीपुर के खाली मैदान में मिला है।इस...