अलीगढ़, फरवरी 24 -- छर्रा, संवाददाता। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशान प्रहर के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी छर्रा के कुशल निर्देशन में सूचना के आधार पर पुलिस ने गुप्ता मोड़ से आगे कच्चे रास्ते पर बंद पड़े भट्टे के कमरे में तीन व्यक्ति कट्टा, बंदूक व पौनिया बना रहे थे। इस दौरान पुलिस टीम को काफी मात्रा मे अधबने 315 बोर, 12 बोर के कट्टे, कारतूस और अवैध शस्त्र बनाने का सामान मिला। इस दौरान पुलिस ने मौके से दो कारीगर अवनीश उर्फ मटरू पुत्र बाबूराम निवासी जाटी थाना उसैत जिला बदायूं व दिलशाद उर्फ दिल्ला उर्फ कालिया पुत्र ताज खा निवासी सतरापुर थाना छर्रा जिला अलीगढ़ को पकड़ लिया व उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.