गोरखपुर, मई 15 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। असुरन स्थित प्राचीन मन्दिर श्रीपार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर नंदन भवन के शताब्दी वर्ष समारोह के उपलक्ष्य में त्रिदिवसीय श्रीपार्श्वनाथ महामण्डल विधान (श्री कल्याण मन्दिर विधान) का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को प्रथम दिवस पर कानपुर से पधारे वास्तुविद सुमित जैन शास्त्री के सानिध्य में धार्मिक आयोजन का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर प्रात: शांतिधारा, ध्वजारोहण, इन्द्र प्रतिष्ठा, मंडप प्रतिष्ठा, मंडप प्रतिष्ठा, सरलीकरण नित्य पूजा के साथ विधान पूजन किया गया। नंदन भवन जैन परिवार के रवीन्द्र जैन, दीपेन्द्र जैन, रिषभ जैन, समरेन्द्र जैन, डा. भारतेन्द्र जैन, अरिहंत जैन, श्रेयांस जैन, सम्यक जैन, आशा जैन, सपना जैन, ढा. रुचिका जैन, वर्तिका जैन, प्रज्ञा जैन, सुगंधा जैन, पल्लवी जैन, ढा. कविता सिंह सहित तमाम श्रद्धाल...